1 अक्तूबर 2025 - 17:20
वर्ल्ड ऑर्डर को बहुध्रुवीय बनाने के लिए काम कर रहे हैं चीन और रूस 

रूसी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि आपसी समझौतों का क्रियान्वयन नए बड़े प्रोजेक्ट्स का रास्ता खोलेगा और दोनों देशों के लोगों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी एक न्यायपूर्ण और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था बनाने में मदद करेगी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीनी जनता को चीन के 76वें राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में शी जिनपिंग को "प्रिय मित्र" कहकर संबोधित किया और रूस-चीन रिश्तों को आज के दौर का "सबसे मज़बूत और ऐतिहासिक स्तर" पर बताया।

पुतिन ने कहा कि चीन तेज़ी से सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास कर रहा है और दुनिया के अहम मुद्दों पर बड़ा योगदान दे रहा है। उन्होंने सितंबर 2025 में हुए अपने 5 दिन के चीन दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा कि तियानजिन और बीजिंग में हुई वार्ताओं ने दोनों देशों के संबंधों को और गहरा किया है।

रूसी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि आपसी समझौतों का क्रियान्वयन नए बड़े प्रोजेक्ट्स का रास्ता खोलेगा और दोनों देशों के लोगों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी एक न्यायपूर्ण और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था बनाने में मदद करेगी।

पुतिन ने शी जिनपिंग और चीन की जनता के लिए सेहत, खुशहाली और तरक्की की शुभकामनाएँ दीं।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha